Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद:संडवा गांव में दो घरों में लाखों की चोरी


अमरजीत सिंह 
एक माह के अन्दर संडवा गांव में पांच घरों को चोरों ने बनाया निशाना
फैजाबाद :मवई थाना क्षेत्र के ग्राम संडवा में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं सोमवार को चोरों ने दो मकानों से लाखों रुपये के जेवर तथा नगदी लेकर फरार हो गये ।ग्राम संडवा के माताफेर के मकान के उत्तर की तरफ से छज्जे के सहारे सोमवार को करीब 12 बजे रात को चोर मकान पर चढ़ गये तथा जीना के सहारे मकान के अंदर दाखिल हो गये ।चोर कमरे में घुस कर अलमारी का लॉक खोल दिया तथा उसमें रखे चांदी की पायजेब ,चांदी की दो पायल, सोने की कान की झुमकी सोने की दो अंगूठी सोने का गले का हार चांदी की बिछिया छोटी बच्ची की चांदी की पायल तथा घर में रखे एक हजार रुपये नगद लेकर चोर जब वापस जाने के लिये छत पर चढ़े तो छत पर अपनी मां के साथ लेटी माताफेर की लड़की रमना की आँख खुल गयी इस पर जब उसने शोर मचाना शुरू किया तो चोरों ने उसकी आँख में बालू झोंक दिया इस पर रमना ने साहस दिखाते हुये एक चोर पर डण्डे से वार कर दिया चोरों ने अपने को घिरता देख कर मकान के पश्चिम की तरफ छत से कूद कर फरार हो गये रमना ने बताया कि चोरों की संख्या चार थी शोरगुल की आवाज सुनकर माताफेर तथा आस पास के लोग दौड़े तब तक चोर जेवरात तथा नगदी लेकर फरार हो गये सूचना पाकर रात में ही मवई पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच पड़ताल करके वापस चली गयी माताफेर ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मवई थाने में तहरीर दी है इससे पूर्व चोरों ने माता फेर के घर के निकट मालिकराम के घर पर सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गये मालिक राम ने बताया कि चोरों ने घर में रखी सोने की नथुनी ,सोने की झुमकी चांदी की जंजीर चांदी की पायल तथा बैंक की पासबुक उठा ले गये।एक माह के अंदर संडवा गाँव में चोरी की यह पांचवी घटना है चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे