Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वृद्ध जनों को किया सम्मानित


राकेश गिरी 
बस्ती । अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर  वृद्धा आश्रम खलीलाबाद में वृद्ध जनों का उत्साहवर्धन कर उन्हें सम्मानित किया गया। 
किसान सेवा संस्थान एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम   में निवास कर रहे वृद्धों ने अपने अनुभवों से लोगों को परिचित कराया। 
संस्थान अध्यक्ष अतुल कुमार शुक्ल ने कहा कि वृद्ध जनों की सेवा पुण्य का कार्य किया है। इनकी उपेक्षा से किसी का भला नहीं होता। प्रबंधक अम्बिकेश्वर मणि त्रिपाठी, श्रीमती अनीता पाल ने  कहा कि वृद्धों से समाज को अनेक अनुभव मिलते हैं। इनके सम्मान से ही देश, समाज का समग्र विकास संभव है। 
कार्यक्रम में विकास दूबे, रत्नाकर त्रिपाठी, मणिकान्त शर्मा, ऊषा देवी, रोशनी यादव, सुदामा देवी आदि उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे