Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फ़ैज़ाबाद:तहसील रूदौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न


अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद :तहसील रूदौली में एस डी एम रूदौली गिरजेश चौधरी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य मामला ग्राम सभा अमराई गावँ के राशन कार्ड से सम्बंधित रहा।अमराई गाँव के सैकड़ो लोग ग्राम प्रधान प्रतिनिधि केशर सिंह की अगुवाई में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया की पात्र गृहस्ती की सूची से लगभग 106 पात्र व्यक्तियों के नाम काट दिए गए है जबकि एक अन्य प्रार्थना पत्र के ज़रिये यह भी मांग की कि लगभग 250 लोगों का अबतक राशन कार्ड ही नहीं बना है इस संबंध में जब ए आर ओ से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि अमराई गाँव के लगभग 90 % कार्ड बन चुके हैं जहाँ तक पात्र गृहस्ती से नाम काटे जाने का मामला है तो ज़िलाधिकारी द्वारा गठित जाँच टीम द्वारा सत्यापन के दौरान जो अपात्र पाए गए उनका नाम पात्रता सूची से काटा गया है पुनः जाँच कराइ जा रही है जाँच में जो पात्र पाया जायेगा उसका नाम पात्रता सूची में शामिल कर दिया जायेगा इसके अलावा मो क़ैस निवासी भौली ने मो शरीफ के विरूद्ध प्रार्थना पत्र देकर अपने बकाया पैसो की वसूलयाबी की मांग की वही सहजराम निवासी पूरे लोधन ने खलिहान की भूमि गाटा संख्या 414 से विपक्षी का अवैध कब्जा हटाये जाने की मांग की सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 66 मामले पेश हुए जिसमे 5    मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे