Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैज़ाबाद:प्राथमिक विद्यालय अल्हवाना में वितरित हुवा स्कूली बैग


अमरजीत सिंह 
फैज़ाबाद:शिक्षा क्षेत्र रुदौली अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अल्हवाना में शासन की योजनानुसार अध्यनरत बच्चों को समारोहपूर्वक निःशुल्क स्कूली बैग का वितरण किया गया।उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान मुबारक अली ने बच्चों को बैग प्रदान किया और  बच्चों  को बैग मिलते ही उनके चेहरे खुशी से  खिल उठे ग्राम प्रधान मुबारक ने इस अवसर पर  कहा कि सरकार द्वारा आकर्षक यूनिफार्म की तरह स्कूली बैग दिए जाने से बच्चों मे   एकता,समानता,एकरूपता व् पढ़ाई के प्रति रुझान की भावना बढ़ेगी।और उत्साह का संचार होगा।साथ ही बैग मिलने से बच्चों को पूर्व में प्राप्त निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों एवं उनकी शिक्षण सामग्रियों की सुरक्षा भी रहेगी।जिससे सरकार के "सब पढें-सब बढ़ें"अभियान को निश्चित ही  सफलता और मजबूती मिलेगी।उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय आजाद ,सहायक अध्यापिका निधि चतुर्वेदी ,शिक्षा मित्र शुभाष चौहान,शिक्षा मित्र निशा देवी व मोहम्मद दस्तगीर,बुधराम यादव,शफ़ीक़ सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे