कौशांबी:घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम | CRIME JUNCTION कौशांबी:घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कौशांबी:घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम


दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे युवक
सत्येन्द्र खरे 

कौशांबी : कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल गांव के निकट में शुक्रवार की रात दुर्गा पंडाल से घर लौट रहे दो युवकों को हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया था। आधी रात को मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया।
    मलाक भायल गांव के जियालाल (17) पुत्र मुंशी व वीरेंद्र (22) पुत्र दुखी शुक्रवार की शाम को दुर्गा पंडाल में मां के दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन के बाद रात्रि करीब 10:30 बजे दोनों घर जाने लगे। जैसे ही वह हाइवे से होकर घर की ओर जाने लगे। इसी दौरान इलाहाबाद की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में जियालाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घायल हो अस्पताल भेजने के साथ ही हाइवे पर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोखराज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। लोगों के विरोध को देखते हुए एसओ ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम सिराथू शिवनारायण सिंह व सीओ अंशुमान मिश्र मौके पर पहुंचे। किसी तरह गांव के लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान डिप्टी सीएम के पुत्र योगेश मौर्या व भाजपा नेता सुनील मिश्रा घटना स्थल पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ ही हाइवे पर सुरक्षा के इंतजाम करने का आश्वासन दिया। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद गांव के लोगों मान गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे