राकेश गिरी
बस्ती । समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के बस्ती आगमन पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। घघौवा पुल से ही शुरू स्वागत और संक्षिप्त सभाओं का सिलसिला उनके बस्ती पहुंचने तक जारी रहा।
छावनी, हर्रैया, महराजगंज, कप्तानगंज, गोटवा आदि कस्बों में सपा कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुये प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा के केन्द्र और प्रदेश सरकार के जन विरोधी नीतियों पर निशाना साधा। कहा कि देश घोर आर्थिक संकट, अराजकता की स्थिति से गुजर रहा है। ऐसी हालात में सपा नेता, कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों से जोड़े। कहा कि नगर निकाय और लोकसभा का चुनाव सिर पर है। पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुट जाय।
गोटवा कस्बे में पूर्व मंत्री रामकरन आर्य के पुत्र युवा सपा नेता विजय विक्रम आर्य के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में सपा जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव, सिद्धार्थ सिंह, महेन्द्रनाथ यादव, संतराम आर्य, ैकैश मोहम्मद, राजेन्द्र चौधरी, जामवन्त यादव, राम उजागिर, वर्मा, हैदर अली, राम किशुन चौधरी, रिकूं पाल, रामशंकर निराला, फूलचन्द भारती, रिन्टू यादव, रामभेज यादव, सन्तोष आर्य, जमील अहमद, चन्द्रिका यादव के साथ ही पार्टी के अनेक नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ