डॉ ओपी भारती
गोंडा: जिले के वजीरगज क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदापुर के मजरा शंकर पुरवा में रात करीब 11 बजे एक हिरण को कुत्ते नोच रहे थे। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे विनोद पुत्र शंकर ने हिरण की जान बचायी। रात में वन दरोगा इन्दमणि को फोन करके जानकारी दी गई। क्षेत्र के फारेस्ट गार्ड सुधीर श्रीवास्तव की देखरेख में हिरण को रखा गया। सुबह पशु स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां उसका उपचार किया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ