राकेश गिरी
बस्ती । 19 नवम्बर से 25 तक मनाये जाने वाले राष्ट्रीय एक्यूप्रेशर सप्ताह का शनिवार को समापन किया गया।
कटेश्वर पार्क के निकट स्थित आस्था एक्यूप्रेशर सेण्टर, कचहरी स्थित लोहिया काम्पलेक्स, बड़े बन स्थित श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल के प्रतिष्ठा एक्यूपेशर सेन्टर में शनिवार को प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक 250 से अधिक मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया।
एक्यूप्रेशर शोध, प्रशिक्षण एवं उपचार संस्थान के पूर्वान्चल संयोजक डा. नवीन सिंह ने बताया कि बस्ती के साथ ही पूर्वान्चल के सभी जनपदों के 90 केन्द्रों पर चलाये गये निःशुल्क शिविर में सप्ताह भर में 20 हजार से अधिक मरीजों का एक्यूप्रेशर पद्धति से उपचार किया गया। मरीजों का इलाज मेथी के साथ ही रंगों से भी करके पीड़ितों को राहत दी गई। बताया कि शिविर में गठिया, मधुमेह, साईटिका, सर्वाइकल स्पान्डलाइटिस, कमर दर्द, कंधा दर्द, घुटने के दर्द, रक्तचाप, गैस, नजला, साइनस, वायरल इन्फेक्श्सन, हार्निया, अण्डकोश का बढना, मोटपा आदि अनेक प्रकार के रोगियों का उपचार हुआ।
मरीजों के निःशुल्क उपचार में ज्योतिसा गुप्ता, शचि श्रीवास्तव, अनुराग शुक्ल, गंगाराम, पंकज गौतम, श्रवण कुमार, ज्योति सिंह, जे.पी. सिंह के साथ ही पूर्वान्चल के 500 से अधिक चिकित्सकों ने योगदान दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ