राकेश गिरी
बस्ती । एड्स जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव और जन जागरूकता के लिये शनिवार को बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज, राजकीय कन्या इण्टर कालेज, श्याम बहादुर आर्य इण्टर कालेज की छात्राओं के बीच पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उ.प्र. राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के सहयोग और ग्रामीण विकास सेवा समिति द्वारा एड्स से बचाव पर केन्द्रित पोस्टर प्रतियोगिता मंें 40 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया। 1 दिसम्बर को समापन अवसर पर सफल छात्राओं को पुरस्कृत किया जायेगा।
ग्रामीण विकास सेवा समिति के सचिव रामललित यादव ने बताया कि 1 दिसम्बर विश्व एड्स दिवस तक निरन्तर जागरूकता के कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसका उद्देय एड्स जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है।
पोस्टर प्रतियोगिता कार्यक्रम संयोजन में लिंक वर्कर स्कीम के डीआर.पी. अम्बुज कुमार यादव, उमंग, सत्येन्द्र कुमार, मो. अशरफ, सानू गुप्ता, विकास, लक्षित हस्तक्षेप परियोजना के प्रिन्सी पाल, प्रतिभा सिंह, सरिता, मो. इमरान आदि ने योगदान दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ