Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:बेटी बचाओ, बेटी बढाओ, बाल श्रम रोकने के लिये निकली रैली


राकेश गिरी 
बस्ती ।  चाइल्ड लाइन 1098 द्वारा दोस्ती सप्ताह के अर्न्तगत शनिवार को बेटी बचाओ, बेटी बढाओ, बाल श्रम रोकने आदि के नारों के साथ गायत्री ज्ञान मंदिर भिटिया कस्बे मंे रैली निकालकर जन जागरण किया गया। इसके बाद विद्यालय में एक संगोष्ठी आयोजित कर विद्वानों ने विचार व्यक्त किये। 
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये रामफेर यादव ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ ही सामाजिक गतिविधियों और राष्ट्रीय समस्याओं के बारे में भी जानकारी देेने की जरूरत है जिससे वे सुयोग्य नागरिक बनकर समस्याओं का समाधान भी ढूढ सके। गोष्ठी को दिनेश कुमार, विन्दवासिनी, राम किशोर, संत कुमार आदि ने सम्बोधित किया। 
निदेशक पंकज ने बताया कि चाइल्ड लाइन दोस्ती सप्ताह के अर्न्तगत जन जागरूकता हेतु     विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जिससे इसकी उपयोगिता से आम जनता को सीधे जोड़ा जा सके और कोई बच्चा खुद को अकेला, असुरक्षित न समझे। 
कार्यक्रम संयोजन में संदीप सिंह, तमन्ना, निधि सिंह, रन्जू, शिवशंकर, जूली शर्मा आदि ने योगदान दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे