गोण्डा।शुक्रवार को उत्तराखंड प्रांत की अल्मोंडा पुलिस ने धोखाधडी करने के मामले में मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर गांव निवासी एक युवक को गिफ्तार किया है।जबकि आरोपी के तीन साथी पुलिस पकड़ से अब भी दूर है।crimejunction.com
पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर गांव निवासी राहुल त्रिपाठी पुत्र चंद्र प्रकाश त्रिपाठी,सिसवागांव निवासी नवनीत शुक्ला,करनूपुर गांव निवासी शरद मिश्रा,अशोक वर्मा व अनिल वर्मा पिछले दिनो उत्तराखंड प्रांत के कोतवाली अल्मोंडा क्षेत्र व सितारगंज इलाके में भोली-भाली महिलाओं का एटीयम कार्ड स्वीपिंग डिवाइस लगा कर स्वैप कर लिया और एटीयम क्लोन बना कर खाते से लाखो रुपये की हेरा-फेरी कर ली।जिसका मुकदमा पीडित की ओर से कोतवाली अलमोडा में दर्ज किया गया है।पुलिस ने अरोपी युवक राहुल त्रिपाठी के पास से बिना नम्बर की कार,मोबाइल फोन एटीयमकार्ड व पैन कार्ड बरामद करने का दावा किया है।अरोपी युवक को मनकापुर-झिलाही रेलवे क्रासिंग के स्थित एक निजी कालेज के पास से उत्तराखंड अलमोडा इंस्पेक्टर त्रिलोक सिंह,आरक्षी हेमंत व हरेन्द्र सोनकर आदि ने गिरफ्तार किया है।शनिवार को आरोपी युवक का उत्तराखंड पुलिस सीयचसी मनकापुर पर मेडिकल करा कर अपने साथ उत्तराखंड रवाना हो गयी।वही कोतवाल ददन सिंह ने बताया कि उत्तराखंड की पुलिस की हमने लोग के सहयोग से पकडवा कर हवाले कर दिया गया।बाकी अरोपियो की तलाश की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ