गोण्डा।मनकापुर चीनी मिल के पेराई सत्र का श्री गणेश हुए एक सप्ताह भी नहीं बीता और मिल प्रबन्धन व कर्मचारियों के नीतियों से अन्दाताओ का शोषण शुरु हो गया जिससे खुद को किसानो का हितैषी कहने वाली सूबे व केंद्र में स्थित सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है | बताते चले कि शनिवार को बिहटा हलबल गन्ना क्रय केन्द्र पर हायल फ़र्जी के गन्ना तौल न किये जाने से किसानो ने जमकर मिल प्रबंधन के विरुद्ध नारे बाजी किया।आनन-फानन में गन्ना सीमित,गन्ना परिषद व चेयरमैन के पहुंचने पर किसान शांत हुए और तौल शुरु किया गया।
बिहटा हलबल गन्ना क्रय केन्द्र पर मौजूद गन्ना किसान मायाशंकर पान्डेय, देवशरन सिंह, विशाल, बृजेश, दद्न तिवारी, कल्लू,व अनुराग आदि किसानो ने बताया कि तौल लिपिक प्रभू नरायन उपाध्या द्वारा बीते तीन दिन से गन्ना लदी ट्रालियो का तौल नही किया जा है।लिपिक द्वारा हायल पर्चा बताया जा रहा है और लोहाटन प्रजाति के गन्ने का भी तौल नही कर रहे है।क्रय केन्द्र पर दर्जनो गाडी ट्राली पर लदा गन्ना सूख रहा है।जिससे नराज किसानो ने शनिवार को जम कर हंगामा काटा तब गन्ना डायेरेक्टर सुरेश शुक्ला, गन्ना सीमित सचिव दिनेश सिंह व ज्येष्ठ गन्ना परिषद निरीक्षक टीपी सिंह क्रय केन्द्र पर पहुंच कर विरोघं कर रहे किसानो को शांत कराया और तौल लिपिक को डाट लगाते हुए तौल कराने का निर्दश दिया।वही यूके सिंह विशेन गन्ना प्रबघंक ने बताया कि केन्द्र पर दो-तीन हायल पर्ती आयी थी।जिसका निस्तारण सीमित द्वारा किया गया है और बैलगाडी की पर्ची को लोग ट्राली पर लाते है।इसलिए परेशानी होती है।हायल पर्चा 72घंटो तक अंदर लाये मिल द्वारा दुरूस्त कर दूसरा पर्चा उपलब्ध कराया जायेगा |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ