सुल्तानपुर।कोहरे के चलते लखनऊ-वाराणसी हाइवे के बन्धुआ कला में एक ट्रक व डीसीएम में भीषण टक्कर हो जाने से डीसीएम पर सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी तथा दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायलों में एक की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे लखनऊ के लिए रिफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में पड़ रहे घने कोहरे के चलते प्रातः 7.30 पर थाना कुड़वार क्षेत्र के बन्धुआ कला बाजार में सुल्तान पुर से लखनऊ की और जा रही डी सी एम व् लखनऊ से सुल्तान पुर की और आ रही ट्रक में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गयी।टक्कर इतनी जोर की थी की डी सी एम के पर खच्च उड़ गए।जिससे डी सी एम में बैठे चन्द्रबली पुत्र पुड्डन 20 वर्ष निवासी जमखुरी थाना लम्भुआ तथा राम सेवक वर्मा पुत्र सुखराज वर्मा 45 वर्ष निवासी गुलामीपुर थाना सरपतहा जौनपुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी तथा एस0 के0 शेरा 32 वर्ष पुत्र एस0के0 राजू निवासी जमखुरि लम्भुआ तथा एक ब्यक्ति और गम्भीर रूप से घायल हो गया,जिसे चिकित्सकों ने लखनऊ के लिए रिफर कर दिया।घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।पुलिस ने शवों का पंचनामा बनाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ