राकेश गिरी
बस्ती । कमिश्नर्स कोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा 25 नवम्बर को अमेरिका जा रहे हैं। वे पाइन क्रिष्ट विश्वविद्यालय में विधि और विज्ञान क्षेत्र में व्याख्यान देंगे।
अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा के अमेरिका यात्रा पर अधिवक्ताआंे, वरिष्ठ नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि यह जनपद के लिये बड़ी उपलब्धि है। कमिश्नर्स कोर्ट बार एसोसिएशन सभागार में वरिष्ठ नागरिकों, अधिवक्ताओं ने उनके सुखद यात्रा की कामना करते हुये शुभकामनायें दी। साहित्यकार सत्येन्द्रनाथ ‘मतवाला’ मोहम्मद वसीम अंसारी, पं. चन्द्रबली मिश्र, ओमप्रकाशनाथ मिश्र, रो. विनय कुमार श्रीवास्तव, एसोसिएशन महामंत्री विनय बख्शी, राजकुमार श्रीवास्तव, गंगा प्रसाद श्रीवास्तव, टी.एन. लाल, बाल मुकुन्द, रत्नेश श्रीवास्तव, पेशकार मिश्र, आतिश सुल्तानपुरी, हरीश दरवेश आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि पाइन क्रिष्ट विश्वविद्यालय ने जनपद के अधिवक्ता को जो अवसर दिया है निश्चित रूप से यह सराहनीय है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ