राकेश गिरी
बस्ती । बस्ती जिले में लेखपालों ने भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष की पिटाई कर दी। जिले के हर्रैया तहसील परिसर में अचानक हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई। यूनियन के लोगों ने नायब तहसीलदार पर पिटाई करने का आरोप लगाया।
उधर किसान यूनियन के लोग धरने पर बैठ गए है आरोप है कि यह कृत्य जानबूझकर किया गया है जिसमें बड़े अफसर भी शामिल है।
मामला खसरे की नकल को लेकर के है 3 दिन पहले खसरा मांगने गए किसान से संबंधित लेखपाल ने बदले में 200 रुपये की पेशकश रख दी जिसे किसान ने देने से मना कर दिया। सूचना मिलते ही यूनियन के लोगों की राय बनी कि एक भी पैसा नहीं दिया जाएगा इसी बीच तहसील के सामने स्थित चाय की दुकान पर बैठे यूनियन के कार्यकर्ताओं के पास गए लेखपाल ने एक बार फिर रुपए की डिमांड कर दी जिस से नाराज किसान ने दो थप्पड़ लेखपाल हर्षवर्धन को जड़ दिया लेखपाल ने अपने साथ हुई बदसलूकी को अपने साथी लेखपालों को अवगत कराया इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र सिंह जिनके सामने यह घटना हुई थी उन्हें तहसील परिसर में लेखपालों ने घेरकर पीट दिया साथी कार्यकर्ता की पिटाई देख यूनियन के लोग धरने पर बैठ गए हैं उधर तहसील के बड़े अफसरान मामले को शांत करने में जुट गए।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ