अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर । जनपद बलरामपुर के विभिन्न स्कूलों में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रुप में मनाया गया । आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु को बच्चे काफी प्रिय थे । इसीलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है । विद्यालयों के साथ-साथ तमाम स्वयंसेवी संगठनों ने भी पंडित नेहरु के जन्म दिवस को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए ।
जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर में प्रधानाध्यापक रज्जन लाल की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक के अलावा सहायक अध्यापक अतिन खन्ना, निर्मला व नीलम मिश्रा ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जानकारी दी ।
प्राथमिक विद्यालय हृदयनगर बलरामपुर मे पं जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन बाल दिवस के रूप मे मनाया गया। कक्षा 2,3,4,5 के बच्चों के बीच नेहरू के जीवनी पर आधारित निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन साजिया बानो स अ तथा रंजना मिश्रा के निर्देशन मे आयोजित किया गया । बच्चों ने निबन्ध प्रतियोगिता मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । जिसमें अजय वर्मा कक्षा -4 प्रथम स्थान, अरूण कुमार गुप्ता कक्षा -3द्वितीय स्थान व मिथिलेश कक्षा -5 तृतीय स्थान प्राप्त किया । प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार द्विवेदी द्वारा बच्चों को कापी व पेन देकर पुरस्कृत किया गया तथा । 10 बच्चों को सान्त्वना पुरस्कार दिया गया।तथा पं जवाहर लाल नेहरू के जीवनी पर चर्चा की गयी।
राजकीय इण्टर कॉलेज दारी चौरा बलरामपुर में बाल दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को चाचा नेहरू के रूप में याद किया गया। विज्ञान शिक्षक आशीष कुमार वर्मा ने नेहरू जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और बेटियों पर स्वलिखित कविता भी प्रस्तुत की। बच्चों ने भी विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये और अपनी भावनात्मक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया । जिसमे माधुरी देवी, निशा जैसवाल, कंचन व पूजा को नगद पुरस्कार देकर प्रधानाचार्य विनय मोहन त्रिपाठी ने सम्मानित किया। समुदाय के लोगों के साथ साथ सभी विद्यालय स्टाफ एवं बच्चों ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।
इनर व्हील क्लब ने कराया कार्यक्रम प्राइमरी पाठशाला पहलवारा में बाल दिवस के उपलक्ष्य में निबंध एवं कला प्रतियोगिता कराई गई | जिसमें 22 छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया | इनर व्हील क्लब की अध्य्क्ष पूर्णिमा सिंह ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू बच्चो से बेहद स्नेह करते थे | वह कहते थे कि दुनिया का हर बच्चा अनमोल है, उसमे कोई ना कोई प्रतिभा अवश्य ही छिपी होती है | सचिव संगीता मिश्रा ने कहा कि सभी शिक्षकों को बालको के साथ चाचा जैसा प्यार दुलार देना चाहिए, ताकि बच्चें अपने दिल की बात उनसे कह सके और मानसिक दवाब के स्थान पर बच्चें मानसिक प्रखरता के साथ सीखें | अध्यापिका शैलजा सिंह ने बच्चों को मिलजुलकर रहने और बड़ो का कहना मानने की सलाह दी | इस मौके पर इनर व्हील क्लब की तरफ से विजय छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिया गया, जिसमे प्रथम पुरस्कार सूरज, द्वितीय पुरस्कार विपिन यादव एवं तृतीय पुरुस्कार मनोहर, मानसी और प्रिया को दिया गया | इस मौके पर इनर व्हील क्लब की पूर्णिमा सिंह, संगीता मिश्रा, छाया गुप्ता, आशा मिश्रा तथा परमजीत कौर मौजूद रही |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ