Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ई-रिक्शा छुड़वाने के लिए कोतवाली पहुंचे विधायक


सुनील गिरी 
हापुड़। सड़क को जाम मुक्त बनाने और बिना रजिस्ट्रेशन चल रही ई रिक्शा को बंद करने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा ई रिक्शो की धरपकड़ की जा रही थी। करीब आठ मयूरी रिक्शा को पुलिस ने कोतवाली में खडा कर लिया। कोतवाली पुलिस द्वारा ई रिक्शा पकड़ने के बाद रिक्शा चालको ने रिक्शा छुड़वाने के लिए क्षेत्रीय विधायक को फोन किया। लेकिन पुलिस ने विधायक का फोन सुनने से इंकार कर दिया। जिसके बाद विधायक अपने समर्थको के साथ कोतवाली आ धमके और पुलिस को खरी खोटी सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने रिक्शा छोड़ दी। बता दे की पुलिस और परिवहन निगम के अधिकारीयो ने शहर मे बडता जाम देखते हुऐ ई रिक्शा चालको की धरपकड शुरू कर दि जिसमे देखा जा रहा था कि बिना नम्बर कि ई रिक्शा कौन-कौन सी है। लेकिन ई रिक्शा चालको ने अपनी रिक्शा छुडाने को एक रिक्शा चालक ने सदर विधायक विजयपाल आढ़ती का फोन नंबर मिलाया और रिक्शा छुड़वाने की मांग की। जिसके बाद विधायक ने फोन मौजूद उपनिरीक्षक को देने की बात कही तो मौजूदा उपनिरीक्षक ने विधायक का फोन सुनने से मना कर दिया। जिसके बाद विधायक अपने समर्थको के साथ कोतवाली आ धमके और कोतवाली में पुलिसकर्मियो को खरी खोटी सुनाई। जिसके बाद वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनीष चैहान ने विधायक विजयपाल आढ़ती को बताया कि एसपी सहाब के आदेश के बाद यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसके बाद विधायक शांत हुए और कहा कि किसी भी रिक्शा को बंद न किया जाए। यदि रिक्शा प्रतिबंधित जोन में है तो उसका नगद चालान काटा जाए। इसके अलावा यदि बिना रजिस्ट्रेशन है तो उसके रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था कराई जाए। जिसके बाद सभी पकडे गये ई रिक्शा को छोड दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे