सुनील गिरी
हापुड़। मेरठ रोड स्थित आदर्श नगर कालोनी में गंदे पानी के लिए बनाए गए नाले को रेलवे विभाग के अधिकारीयो व कर्मचारियों पर नाला बंद करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय निवासीयो ने जमकर हंगामा किया। मोहल्ला आर्दश नगर के निवासीयो ने बताया कि काफी समय पहले गंदे पानी की निकासी के लिए आदर्श नगर कालोनी में नाले का निर्माण किया गया था। लेकिन पिछले 40 वर्षाे से अधिक समय से नालियों का पानी बहाया जा रहा था उस स्थान पर एक व्यक्ति ने मंदिर का निर्माण कर दिया। जिसके बाद नाले को मंदिर से बराबर से निकाला गया। जिसको रेलवे के अधिकारियो और कर्मचारियों ने पैमाईस करके अपनी भूमि बताते हुए मंदिर के पास नाले को बंद कर दिया। जिसके बाद से आदर्शनगर कालोनी का पानी निकासी में दिक्कत आ रही हैं और जलभराव की समस्या लगातार बडती जा रही है। लोगो ने उपजिलाधिकारी को पत्र सौपकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। प्रर्दशन करने वालो मे पूर्व सभासद धर्मदत्त, हरवीर, तारावती, भजन लाल, रीना, नरेश, बाला, नरेंद्री राकेश कुमार, सुमित, महेंद्र कुमार, राघवा, विनोद, विजय गौतम, नरेश कुमार, महेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ