Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:मनकापुर-नबाबगंज मार्ग स्थित गेट से टकराई पिकअप , चालक ग्रिफ्तार




गोण्डा।गुरुवार के सुबह  तेज रफ्तार से निकल रही पिकअप के ठोकर से रेलवे क्रासिंग का बैरियर टूट जाने से घंटो आवागमन बाधित रहा ।आनन-फानन में आरपीएफ के जवानो ने घटना स्थल पर पहुंचकर पिकअप समेत चालक को पकड़ लिया ।
    गुरुवार के सुबह10.08बजे मनकापुर-नबाबगंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग संख्या 245/एसपीएल पर तैनात गेट मैन राजेन्द्र प्रसाद ट्रेन आने के समय पर गेट बंद कर रहा था कि इसी दौरान मनकापुर से टिकरी जा रही पिकअप मैक्सी चालक मनोज कुमार रावत पुत्र राकेश कुमार रावत ग्राम मछली गांव नानकार थाना मनकापुर तेज रफ्तार से पिकअप क्रासिंग पर बंद हो रहे गेट के अंदर आ गया और तेज रफ्तार होने से दूसरा बैरियर ठोकर से टूट गया।गेट मैन की सूचना पर आरपीएफ के एसआई भगवान राम अपने दल-बल के साथ पहुंच कर रेलवे कर्मचारियो द्वारा गेट को ठीक कराया ।इस दौरान लगभग चार घंटे के उपरांत गेट दुरुस्त किया जा सका और इस दौरान अप-डाऊन की ट्रेनों को काशन पर चलाया गया।वही आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश शुक्ला ने बताया कि गाडी व चालक के विरुद्व रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चालक को जेल भेज दिया गया है।

 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे