गोंडा। मसकनवा कस्बे के बीचों बीच चैक में एक बीज की दुकान में पीछे से सेंध काट कर चोरी करने गये चोर को पुलिस की मदद से कस्बा वासियों ने माल समेत धर दबोचा।पकड़े गये युवक की निशान देही पर पुलिस ने भागे हुये दोनो चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया। बीते शुक्रवार की देर रात चोरों ने हस्मत अली बाबा की बीज की दुकान में पीछे से सेंध काट कर पूरी दीवार की ईट निकाल दी।सेंध काटने की आवाज पडोसियों ने सुना और तुरन्त दुकान मालिक को फोन से सूचना दी।दुकान मालिक ने चैकी पुलिस व 100 नंबर को सूचना दी।मौके पर चैकी प्रभारी नीरज कुमार सिंह मय फोर्स व कस्बा वासियों ने दुकान में घुस कर तलाशी शुरू की। आहट पा कर कुछ चोर भाग गये। एक चोर गत्ते के अंदर जा छिपा। तलाशी के दौरान पुलिस ने चोर को धर दबोचा।पकड़ा गया चोर की पहचान बंश राज वर्मा पुत्र गंगा वर्मा निवासी ककरघटा के रूप में हुई है। जिसकी निशानदेही पर विनोद वीरापुर थाना छपिया, सुरेश कुमार निवासी कुखडीपुर थाना सराय ख्वाजा जिला जौनपुर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।आपको अवगत करा दें कि
पांच माह पूर्व आज्ञात चोरों ने इसी दुकान को अपना निशाना बनाया था।जिसमे नकदी सहित हजारों की चोरी हुई थी।जिसका खुलासा अभी तक पुलिस नहीं कर पायी थी। कस्बे में लगातार हो रही चोरियों से कस्बा वासियों में काफी आक्रोश व्याप्त है।पीड़ित ने पुलिस में तहरीर दी है। एस ओ शैलेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।पकड़े गये युवक से 5200 नगदी, प्याज के चार पैकेट बीज व एक हजार का रिचार्ज कूपन बरामद किया गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है।उसके निशान देही पर कई जगहों पर छापा भी मारा गया है। बड़े अन्तर जनपदीय गैंग के खुलासे की उम्मीद है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ