Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अमेठी:अपर पुलिस अधीक्षक ने नगर पंचायत प्रत्याशियों को आयोग के निर्देशों से कराया अवगत


अलीम खान 

अमेठी।जो लोग आज चुनावी प्रतिबद्धता में है कल यही लोग आपके सुख दुख के होगे साथी/अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी। कोतवाली मुसाफिर खाना के प्रागंण मे नगर पंचायत चुनाव को मद्देनजर रखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक बल रामाचारी दुबे व उप जिलाधिकारी अभय कुमार पांडे ने नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों के साथ आज थाना कोतवाली मुसाफिरखाना के परिसर मे कीें बैठक और सभी प्रत्याशियों को चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।और वहीं पर

उपजिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय ने चुनाव आयोग के निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि कोई भी प्रत्याशी बिना परमिशन के कोई भी चुनावी रैली अथवा चुनावी वाहन का संचालन नहीं करेगा ।इसके लिए उसको परमिशन लेना आवश्यक है।और  अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ब्रहमचारी दुबे ने बताया कि आप लोगों को चुनाव में आपसी सौहार्द बनाकर रखना है क्योंकि जो लोग आज चुनावी प्रतिबद्धता में है कल यही लोग आपके सुख दुख के साथी भी रहेंगे इसलिए किसी भी चुनावी प्रत्याशी से कोई भी दुश्मनी ना बांधी जाए और ना ही कोई ऐसा कृत्य किया जाए जिससे आप लोगों के मध्य में कोई अप्रिय गलतफहमी पैदा हो इन बातों को ध्यान में रखकर आप लोग चुनाव के इस महाकुंभ में निर्भय होकर मतदान करें और इसके लिए बूथों पर महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जायेगी।तथा उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि इसके लिए सभी समाचार पत्रों में निर्देश छपते रहते हैं । और वही पर नगर पंचायत के प्रत्याशी के रूप में बृजेश कुमार अग्रहरी उर्फ (गुड्डू) अग्रहरी ने अपर पुलिस अधीक्षक से मांग की कि चुनाव के दिन बाहरी ब्यक्तियो को नगर पंचायत से दूर रखा जाय।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे