अखिलेश्वर तिवारी
सांसद ने किया पुरुस्कार वितरण
बलरामपुर । विकासखंड पचपेड़वा के भारत नेपाल सीमा पर बसे सीमा वर्ती गांव भुसहर ऊंचवा गांव में आयोजित खेल प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा ने किया । समापन अवसर पर श्री मिश्र ने खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए सभी बच्चों को बधाइयां दी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया । सांसद श्रावस्ती ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और सार्वभौमिक विकास के लिए जीवन में खेल का विशेष महत्व है । स्वस्थ शरीर के लिए भी खेल महत्वपूर्ण है । पढ़ाई के साथ साथ खेल का होना भी नितांत आवश्यक है । उन्होंने बच्चों से अपील की कि वह मेहनत से पढ़ाई करें तथा खेल व अन्य प्रतियोगिता में भाग लेकर निरंतर आगे बढ़ते रहें और देश का नाम रोशन करें ।
जानकारी के अनुसार सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्र 14 नवम्बर बाल दिवस के अवसर पर विकास खण्ड पचपेड़वा के ग्राम भुसहर उंचवा में खेल कूद प्रतियोगिता एवं प्रतिभा खोज के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्रावस्ती श्री दद्दन मिश्र ने पहुंच कर कबड़्ड़ी , खो-खो , रंगोली व दौड़ प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किया । इस अवसर पर विनय त्रिपाठी, राम सरन गुप्ता, राजिन्दर ओझा व प्रधानाचार्य इमलिया कोड़र रामकृपाल शुक्ला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ