अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी
निकाय चुनाव में इस्तेमाल का शक किया सीज
बलरामपुर । थाना सादुल्लाह नगर पुलिस तथा तहसीलदार उतरौला की संयुक्त टीम ने एक मारुती स्विफ्ट कार से 10 लाख 10 हजार ₹10 बरामद कर सीज किया है । पुलिस को शक था कि यह रुपए निकाय चुनाव में इस्तेमाल के लिए ले जाया जा रहा था । बरामद किया गया रुपया अभिषेक गुप्ता नाम के व्यापारी का है । जिसका कहना है कि यह रुपया वह अपने बकायेदारों से वसूली कर ले जा रहा था । परंतु उसके पास कोई सबूत नहीं मिले ।
जानकारी के अनुसार थाना सादुल्लानगर अंतर्गत चुनाव आचार संहिता के पालन कराए जाने के क्रम में तहसील दार उतरौला लालजी विश्वकर्मा की फ्लाईंग स्काड टीम व सादुल्लाह नगर पुलिस ने सादुल्लाह नगर थाना के
मनकापुर रोड पर मददौ भटटा बाजार के पास शुक्रवार की रात लगभग 8:30 बजे मनकापुर की ओर जा रही Up32gt 8031 swift कार को रोका । तलाशी लेने पर कार में सवार अभिषेक गुप्ता निवासी लखनऊ के पास से 10 लाख 10 हजार 10 रूपए बरामद हुए । आचार संहिता के उल्लंघन का मामला मानते हुए रूपए को अपने कब्जे में लेकर तहसीलदार उतरौला ने सादुल्लाह नगर की सुपुर्दगी में दे दिया । थानाध्यक्ष सादुल्लाह नगर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बरामद रूपए को ट्रेजरी कार्यालय में जमा कराया जाएगा ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ