गोण्डा। जिला हॉस्पिटल रैबीज इंजेक्शन के लिए मोहताज। बतातें चलें लगभग दो महीनों से जिला हॉस्पिटल में रैबीज इंजेक्सन मरीज लगवाने के लिए अगर सीएचसी, या पीएससी, पर जाता है तो उसे जिला हॉस्पिटल लगवाने के लिए तुरंत यह कहकर भेज दिया जाता है कि हमारे पास उप्लब्ध नहीं है। जब मरीज किसी तरह से जिला हॉस्पिटल पंहुचता है, तो उसे न होने का बहाना बना कर प्राइवेट मेडिकल स्टोर से लाने पर मजबूर किया जाता है। जब सीएमओ से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि इस वक्त काफी दिन से शार्टेज चल रहा है। जहां पांच हजार की जरूरत है वहां पर पांच सौ ही आता है इसलिए रैबीज का इंजेक्सन उपलब्ध नहीं हो पाता।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ