Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस मुठभेड़, फायरिंग, 2 सिपाही समेत 1 बदमाश घायल


सत्येन्द्र खरे 
कौशाम्बी:बदमाशो  को गिरफ्तार करने गई यूपी पुलिस का दाव उस समय उल्टा पड़ गया, जब अज्ञात आधा दर्जन अवैध असलहो से लैस बदमासो ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी | पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए मौके से 3 बदमासो को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 3 अन्य फरार बताये जा रहे है | पूरी घटना कौशाम्बी जिले के करारी थाना इलाके में हुयी है, जिसमे पुलिस के 2 जवान समेत 1 बदमास अंधाधुंध फायरिंग में घायल हो गया है | घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुचे पुलिस अधिकारियो ने घायल बदमास को जिला अस्पताल और पुलिस के जवानो को इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है | 

कौशाम्बी पुलिस सूत्रों के मुताबिक करारी थाना इलाके के पिडरा सहाबनपुर गाव के प्रधान पति रमेश सिंह को ब्रहस्पतिवार को तकरीबन 3 बजे एक स्कार्पियो सवार बदमासो ने सरेआम अगवा कर उसे बंधक बना लिया था | जिसकी सूचना पर कार्यवाही करते हुए कई थानों की पुलिस ने अपहरण करने वाले बदमासो के चंगुल से पीड़ित प्रधान पति रमेश को मुक्त करा लिया | इतना ही नहीं पुलिस ने जिस घर से प्रधान पति को बरामद किया वह से एक संदिघ्द आरोपी को भी गिरफ्तार किया | जिसकी निशान देहि पर पुलिस बाकि बदमासो के गिरफ्तारी की तैयारी में जुटी है | फिलहाल पीड़ित प्रधान पति रमेश को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है |
                                            वीडियो :आदर्श श्रीवास्तव, ग्रामीण 





प्रधान पति के साथ हुयी सनसनीखेज वरदात के बाद से हरकत में आई पुलिस बदमासो के धरपकड़ में संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही थी, तभी मुखबिर की सूचना ने करारी पुलिस के कान खड़े कर दिए | पुलिस ने बदमासो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के चक्कर में बिना बड़े अधिकारियो को सूचना दिए ही थाना इलाके के दरियापुर गाव के वीराने में बदमासो को मुठ्ठी भर पुलिस कर्मियों के साथ घेर लिया | पुलिस से खुद को घिरा देख असलहो से लैस बदमासो ने पुलिस पर एक के बाद एक गोलिया चलानी शुरू कर दी | जिसमे 2 पुलिस के जवानो को हाँथ और पैर में गोली लगी है | साथी पुलिस वालो के घायल होते ही पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग शुरू की | जिसके बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी के रूप में एक घायल बदमास समेत 2 बदमास को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है | पुलिस सूत्रों के मुताबिक मौके से 3 अन्य बदमास भागने में सफल हो गए है | पुलिस अधिकारी अब गिरफ्तार अपराधियों से किसी अज्ञात स्थान पर पूंछ-तांछ कर रहे है | 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे