Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छात्रसंध चुनाव 2017-18: नेहा सभी छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशियों पर भारी


 साकेत पीजी काॅलेज अयोध्या में 30 दिसंबर को कुल चार पदों हेतु होगा मतदान, शाम को ही होगी मतों कीगणना व परिणामों की घोषणा

 अबकी बार दलित छात्रा अध्यक्ष प्रत्याशी नेहा कुमारी सर्वाधिक काॅलेज में छात्राओं का मत होने से अन्य उम्मीदवारों पर है अभी से ही भारी

 वासुदेव यादव

 अयोध्या। फैजाबाद

      पूर्वांचल के सबसे बड़े साकेत पीजी काॅलेज अयोध्या में हो रहे छात्र संघ चुनाव 2017-18 में समाजवादी छात्रसभाद्वारा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी नेहा कुमारी (दलित) का चुनाव प्रचार जोरों शोरो पर जारी है। उनके पक्ष में पूर्व छात्रसंघअध्यक्षों के अलावा अन्य दर्जनों पूर्वाधिकारी प्रचार में उतर चुके है। अपने ओजस्वी भाषण शैली, वाक पटुता मृदुभाषीस्वभाव व दूरदर्शिता के चलते नेहा कुमारी अब सब पर भारी पड़ रही है। उनकी जीत पक्की मानी जा रही है। हर ओरनेहा कुमारी की ही केवल चर्चा है। जबकि अन्य दलों के प्रत्याशी के होश फाख्ता है, क्योंकि काॅलेज में सर्वाधिक लड़कियोंका ही वोट है और नेहा कुमारी (दलित) अकेली अध्यक्ष पद की उम्मीदवार है। जबकि एबीवीपी, एसएसयूआई और बसपाने छात्रों को अपना प्रत्याशी बनाया है। अगली बार बसपा ने एक छात्रा एकता सिंह को उम्मीदवार बनाकर बाजी मार लीथी।



   ज्ञात हो कि साकेत काॅलेज में कुल लगभग 9000 हजार मतदाता है। जिनमें से आधे से अधिक छात्राओं का ही केवलवोट है। ऐसे मंे केवल लड़कियों के ही वोटों से नेहा कुमारी जीत सकती है। लेकिन उनको सपा का समर्थन मिलने सेयादव, मुस्लिम और दलितों का वोट पूरा मिलना शत प्रतिशत तय है। जबकि वही एबीवीपी, एसएसयूआई और बसपाके समर्थित प्रत्याशी नेहा के आगे अब बावने नजर होते आ रहे है। अब सीधे टक्कर नेहा कुमारी से ही सबकी होगी। नेहाकुमारी के पक्ष में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, संजय यादव, अनिल सिंह राना, वीरेंद्र सिंह यादव के अलावादर्जनों पूर्व पदाधिकारीगण प्रचार में जी जान से लग चुके है। वे अपने दल बल के साथ छात्र-छात्राओं से मिलकर नेहा कोवोट दिलाने की अपील कर रहे है।

   इसके अलावा छात्रनेता हशिंकर यादव छोटू, इंद्रसेन यादव उर्फ पहलवान, सोमू यादव, संदीप यादव, आभाष यादव, अरूण निषाद, अंकुर द्विवेदी (पूर्व महामंत्री), राहुल सिंह यादव, लवकुश सिंह यादव (पूर्व उपाध्यक्ष), मीनीक्षी उपाध्याय,रियां सिंह, बुसरा अंजुम, अरूण सिंह टोनी, घनश्याम यादव, सुहेल खान व प्रतीक पाण्डेय आदि लगे हुए है। वहीएबीवीपी के अध्यक्ष प्रत्याशी हरिशंकर शुक्ला की ओर से बाबा राजूदास आदि मैदान में उतरकर प्रचार में जुटे है। जबकिबसपा सर्मिर्थत राजेश वर्मा के पक्ष में वरिस्ट छात्रनेता अजय आजाद और दिग्विजय पटेल जी जान से लग चुके है। यहापर 30 दिसंबर को चुनाव सुबह से होगा एवं दोपहर के बाद मतांे की गणना होगी। काॅलेज में कुल चार पदो ंके लिए हीचुनाव हो रहा है। जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है वैस-वैसे प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन बढ़ती नजर आरही है।





उम्मीदवारों के लिए शोसल मीडिया बना प्रचार का हथियार

 साकेत काॅलेज के चुनाव में हर प्रत्याशी अपना हाईटेक तरीके से प्रचार कर रहा है। उनके द्वारा शोसल मीडियासे प्रचार के साथ ही एक दूसरे पर वार भी किया जा रहा है। शोसल मीडिया के द्वारा उम्मीदवारों को आसान व सस्ताप्रचार का माध्यम मिल गया है। फेसबुक, ट्वीटर, ह्वाटऐप्स हाईक व मेसेंजर के जरिए सभी प्रत्याशी और उनके समर्थकबेधड़क प्रचार कर रहे है और लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे है।



 अयोध्या का रानोपाली क्षेत्र बना चुनावी हब

साकेत काॅलेज के सबसे ज्यादे छात्र-छात्राएं रानोपाली के ईद गिर्द ही रहते है। यहां सर्वाधिक हाॅस्टल औरछात्राओं के रहने के आवास है। सभी उम्मीदवारों के कार्यालय भी यही पर बने है। ऐसे में यहां पर देर शाम से लेकरमध्यरात्रि तक चुनावी सरगर्मियां रहती है, जो भीषण ठंठ में भी गर्मी का एहसास करा रही है।



 काॅलेज व जिला प्रशासन चुनावी तैयारी में जुटा

साकेत काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. प्रदीप खरे ने बताया है कि चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। यहपरंपरागत चुनाव व लोकतंत्र का उत्सव है, जिन छात्र-छात्राओं का राजनीति के क्षेत्र में कैरियर बनाना है। वे सब चुनावीमैदान में अपना भाग्य आजमा रहे है। सभी से शांतिपूर्वक चुनाव कराने में योगदान कर अपील किया गया है। वही दूसरीओर एसएसपी सुभाष सिंह ने भी कैम्पस का जायजा लेते हुए शांतिपूर्वक चुनाव कराने की रणनीति बनाई है और कहा हैकि नियम कानून के दायरे में चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए काफी सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया है। श्री सिंहने कहा है कि विजय जुलूस पर पाबंदी है। परिणाम घोषणा के बाद कोई भी विजय जुलूस नही निकालेगा। विजई उम्मीदवार को उनके गंतव्य तक पुलिस सुरक्षा में परंपरागत रूप से भेजा जाएंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे