बहराईच एक वर्ष से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चे निमोनिया व डायरिया की चपेट में।
बहराईच घटते तापमान ने मासूम की ले ली जान तराई में निमोनिया, डायरिया का खतरा बढ़ा
बहराइच। तराई में घटते तापमान के साथ ही निमोनिया, डायरिया व मेनेनजाइटिस मासूम जिंदगियों को निगल रहा है। बच्चों की देखभाल व उचित इलाज में देरी से मासूम गम्भीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
जिला अस्पताल में बुधवार को शाम भर्ती कराई गई एक और बालिका की मेनेनजाइटिस ने जान ले ली। विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 28 नए बालरोगियों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडासर की छह वर्षीय रुची पुत्री अमित कुमार कई दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थी।
निजी चिकित्सक की देखरेख में बालिका का इलाज चल रहा था। बुधवार को शाम बुखार के साथ उसे तेज झटके आने लगे। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन घंटे के बाद उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में निमोनिया, डायरिया व बुखार से पीड़ित तीन वर्षीय शिवम, छह वर्षीय विश्व प्रताप, डेढ़ वर्षीय रोहित, छह वर्षीय रेहान, दो वर्षीय सिदिका मिर्जा, एक वर्षीय शिवपूजन, अशद, मोहम्मद आजम, खुशबू समेत 28 बालरोगियों को भर्ती कराया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ