Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:सरकार दे रही मुर्दों को भी समाजवादी पेंशन, जांच में हुआ खुलासा


सुनील उपाध्याय....
समाजवादी पेंशन में गोलमाल सपा सरकार के सत्ता से जाते ही वर्तमान बीजेपी सरकार ने योजनाओं का जांच कराना शुरु कर दिया है...
बस्ती।समाजवादी पेंशन में गोलमाल सपा सरकार के सत्ता से जाते ही वर्तमान बीजेपी सरकार ने योजनाओं का जांच कराना शुरु कर दिया है। सबसे पहले योगी सरकार ने प्रदेश भर मे समाजवादी पेंशन की जांच कराई तो भारी संख्या में अपात्र पकड़े गए। बस्ती में समाज कल्याण विभाग की जांच में फर्जी तरीके से समाजवादी पेंशन ले रहे 2500 से अधिक लोगों का नाम सामने आने से हडकंप मच गया है।
जिसमें कई ऐसे है जो बहुत पहले मर चुके हैं। जिले के 63013 लोगों को समाजवादी पेंशन योजना का लाभ मिल रहा था। अब तक 55 हजार लाभार्थियों की जांच में यह बात सामने आई है कि, इसमें से 2604 अपात्र समाजवादी पेंशन का लाभ ले रहे थे। इसमें से 38 मृत हैं। अब तक की जांच में सबसे अधिक अपात्र रामनगर ब्लॉक में मिले हैं। इनकी संख्या 471 है।
जांच में अपात्र मिले लोगों से वसूली के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। दरअसल, सपा शासन में वर्ष 2014-15 में समाजवादी पेंशन योजना की शुरूआत हुई थी। इसके तहत लाभार्थी को हर माह पांच सौ रुपये पेंशन के रूप में देने का प्रावधान है।
वर्ष 2016-17 तक भुगतान के बाद योजना स्थगित रखा गया है। इसकी जानकारी गत दिनों बस्ती दौरे पर समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने दी थी। भाजपा सरकार बनते ही इस योजना के लाभार्थियों का सत्यापन कराने का आदेश सभी डीएम को दिया गया। लगभग चार माह पहले इसके लिए 98 जिला स्तरीय अधिकारियों, आंगनबाड़ी कर्मियों और सुपरवाइजरों की टीम जांच में लगी है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी
रणविजय सिंह ने बताया कि, 18 दिसंबर तक की जो रिपोर्ट आई है। इसके अनुसार, 2604 लोग अपात्र मिले हैं, इसमें से 38 मृत हैं। इन सभी को धन की रिकवरी के लिए नोटिस भेजा जा रहा है।
सबसे अधिक रामनगर में 471 अपात्र मिले विभाग को मिली सत्यापन रिपोर्ट में कप्तानगंज ब्लॉक में 85, गौर में 59, साऊंघाट में 318, हर्रैया में 188, रूधौली में 76, विक्रमजोत में 250, दुबौलिया में 113, बनकटी में 182, कुदरहा में 118, सल्टौआ में 114, बहादुरपुर में 116, रामनगर में 471, परशुरामपुर में 434 और नगरपालिका क्षेत्र में 65 अपात्र सहित कुल 2604 अपात्र पाए गए। अभी 8013 की जांच होनी बाकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे