Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:जिला कारागार में अंकुरण फाउंडेशन ने बांटे कपड़े


ख़ुर्शीद खान
सुल्तानपुर।अंकुरण फाउंडेशन द्वारा जिला कारागार में 200 पुरुष, 50 महिलाओं तथा 8 बच्चो को ठंड के गर्म कपड़े उपलब्ध कराये गये। अंकुरण फाउंडेशन द्वारा शहर व गाँवो में कपड़ा वितरण किया जा रहा है। अंकुरण कपड़ा बैंक संचालक आरिफ़ खान ने बताया कि पूरी जनवरी भर कपड़ा वितरण किया जायेगा। अंकुरण के अध्यक्ष डॉ आशुतोष अंकुरण फाउंडेशन द्वारा एक कपड़ा बैंक स्थापित किया गया है जहाँ कपड़े एकत्रित करके जरूरतमन्द लोगो में बांटा जाता है। डॉ आशुतोष ने बताया कि अंकुरण की टीम रात्रि भ्रमण करके लोगो में कपड़े बाँट रही है। कारपाल धर्मपाल सिंह जी ने अंकुरण फाउंडेशन को धन्यवाद दिया। इस मौके पर धर्मपाल सिंह,प्रदीप कुमार, उपकारापाल आरती पटेल,विजय कुमार राय,रामशरण भार्गव,भोलानाथ , उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, सचिव जावेद अहमद, अभिनव ठाकुर, कुँवर दिनकर प्रताप सिंह,आरिफ़ खान, सत्यंम मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव,मुकेश एकता परामर्श केंद्र से एकता यादव, मंजू आदि कई लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे