सुनील उपाध्याय
बस्ती...
बस्ती में शिवपाल सिंह यादव युवा वाहिनी की बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। जिसकी अध्यक्षता वाहिनी के जिलाध्यक्ष राजकुमार उर्फ पप्पू यादव ने किया। उन्होंने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की दबे कुचले और गरीबों को न्याय दिलाना ही इस संगठन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाजवादी आंदोलन को और मजबूत बनाने के लिए संगठन का गठन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वदेश यादव के निर्देशन में संगठन का विस्तार किया जा रहा है ।
संगठन को मजबूत करने के लिए घनश्याम प्रजापति जिला उपाध्यक्ष, अब्दुल इमरान शहर अध्यक्ष, प्रिंस यादव सोशल मीडिया प्रभारी, इम्तियाज अहमद जिला महासचिव, पवन कुमार यादव, अजय वर्मा, अब्दुल कादिर, रितेश गौतम, शिवम श्रीवास्तव, रविन्द्र यादव, मोहम्मद इसराफिल, फूलचंद राजभर, राजीव वर्मा, विरेन्द्र यादव, राम आशीष वर्मा मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ