सुनील उपाध्याय
बस्ती/बनकटी
घटना के एक पखवारे बाद शेषनाथ की हत्या का दूसरा नाम जद हत्याभियुक्त पुलिस की पकड से बाहर घूम रहा है। जिससे ग्रामीणों का आशंका है कि पुलिस गिरफ्तार करने में जानबूझ कृ बिलम्ब कर उसे बचाने का हर सम्भव प्रयास कर रही है।जिससे ग्रामीणों का पुलिस से विश्वास से उठने लगा है।
बता दें कि लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम महादेवा में अपने मामा के घर जाते समय शेषनाथ नामक नवयुवक की 10 दिसम्बर की शाम लगभग आठ बजे चाकू मारकर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गयी थी।मृतक मुन्डेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम खडौंहाँ का निवासी था। इस मामले में एक अभियुक्त को ग्रामीणों ने अपनी सक्रियता का परिचय देते हुये घटना स्थल से पकडकर पुलिस को सौंप दिया है। जब की नामजद दूसरा अभियुक्त श्री चन्द्र फरार होने में सफल हो गया। जिसे आज तक पुलिस गिरफ्तार करने में बिफल है। ग्रामीणों की मानें तो फरार हत्याभियुक्त को पिछले सप्ताह दिवानी कचहरी से कुछ ग्रामीणों ने पकडकर एस.पी.की अनुपस्थित में एडिसनल एस.पी.के पास ले तो गये। लेकिन उसे गिरफ्तार करवाने को कौन चलाये अधिवक्ताओं के दबाव में एडिशनल ने भी अभियुक्त को छोड दिया।जो आज तक ना तो न्यायालय में समर्पण कियाऔर ना तो पुलिस उसे गिरफ्तार ही कर पाई है। जिससे मृतक के गांव समेत उसके मामा के ग्राम महादेवा के ग्रामीणों में आक्रोश ब्याप्त है।जिसके परिणाम स्वरूप दोनों गावों की जनता बस्ती महुली मार्ग को जाम करने की रणनीति तैयार कर रही है।
ग्रामीण राम जीत चौधरी,भागवत चौधरी,शैलेन्द्र,
उमेश,मगन,राम जियावन,गंगाराम आदि लोगों ने तो यहाँ तक कहा है कि लालगंज पुलिस मुल्जिम की गिरफ्तारी करने में जान बूझ कर देरी करके अपनी बिश्वतनीयता खो रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ