Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती के प्रधान को संत कबीर नगर मे गोली मार कर हत्या


सुनील उपाध्याय
बस्ती
बस्ती जिले के विकास खंड बनकटी अन्तर्गत चनुआ मेहरई थाना मुन्डेरवा निवासी ग्राम प्रधान राम चईत्तर 48  पुत्र मुनई की संतकबीर नगर जनपद के महुली थानान्तर्गत शनिचरा बंधे पर गोली मारकर हत्या ।रामचरित्तर विगत दस वर्षो से विड़हर घाट पर हर रविवार को स्नान करने जाता था, घटना के समय उसकी पत्नी किसमती भी उसके साथ बाइक पर थी ।प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक हमलावर दो बार मृतक की बाइक को ओवरटेक किए, स्पष्ट हो जाने पर हेलमेट के ऊपर से कान के पास सटाकर गोली मार दिए , गोली आरपार होने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई ।अत्यधिक कुहरे का लाभ उठाकर हमलावर मौके से  भाग गए ।सूचना पर पहुंची महुली पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे