Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रेस क्लब बलरामपुर के तहसील तुलसीपुर का चुनाव सम्पन्न


अखिलेश्वर तिवारी/अजीत श्रीवास्तव
गोपाल श्रीवास्तव अध्यक्ष व मिठू शाह बने संरक्षक

बलरामपुर ।। प्रेस क्लब बलरामपुर की तहसील शाखा तुलसीपुर की बैठक सोमवार को गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में हुई । जिसमें वर्ष 2018 के कमेटी का अध्यक्ष गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव को सर्वसमति से चुना गया तथा निवर्तमान अध्यक्ष मिठू शाह को संरक्षक बनाया गया । साथ ही नई कार्यकारिणी के गठन के लिये नवनिर्वाचित अध्यक्ष को अधिकृत किया गया । 
   
                 प्रेस क्लब बलरामपुर के तहसील तुलसीपुर इकाई के मीडिया प्रभारी अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि क्लब के संरक्षक शुकदेव चौरसिया ने नये अध्यक्ष पद हेतु वरिष्ठ पत्रकार गोपाल श्रीवास्तव के नाम का प्रस्ताव रखा । जिसे प्रेस कल्ब के वर्तमान अध्यक्ष मिठठू शाह , सहित किशोर श्रीवास्तव , काशीप्रसाद  तिवारी, मो0  हसन अब्बास, शाबिर अली, प्रभाकर कसौधन, अजीत श्रीवास्तव, बृजगोपाल पांडे , योगेश्वर पांडे, मसूद अनवर, इमरान व मुजीब अल्वी आदि ने समर्थन देकर बिना किसी विवाद के सर्वसम्मति से वर्ष 2018 के लिए गोपाल श्रीवास्तव को तहसील तुलसीपुर का अध्यक्ष व निवर्तमान अध्यक्ष मिठठू शाह को संरक्षक के पद पर मनोनीत किया गया । जिले से आऐ  पदाधिकारी सुनील, मो0शरीफ खां, मुकेश चौहान गोलू ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव व संरक्षक मिठठू शाह  को शुभकामना देते हुए क्लब के प्रत्येक सदस्य के सुख दुख में भागीदार होने की बात कही । समापन भाषण में जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने तुलसीपुर की बैठक व मनोनयन को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि सर्वसम्मति का ऐसा उदाहरण बहुत कम देखने को मिलता है ।अंत में एकजुटता पर श्री चौरसिया के प्रस्ताव पर निवर्तमान अध्यक्ष श्री शाह को संरक्षक पद पर मनोनीत करने की घोषणा अजय श्रीवास्तव ने करते हुऐ अपने कार्यकारणी सहित पदाधिकारियों की सूची जिला मुख्यालय को 31 दिसम्बर 2017 तक प्रेषित करने का निर्देश दिया जिस पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कार्यकारिणी की सूची 31 दिसंबर तक जिला मुख्यालय पर भेजने का आश्वासन दिया । साथ ही सभी सदस्यों के मान सम्मान के संरक्षण की भी बात कहकर बैठक का समापन किया । बैठक का संचालन  शुकदेव चौरसिया ने किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे