Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अमहट पुल के टूटने से सैकड़ो गांवो का संपर्क शहर से टूटा , शुरू हुवा सर्वदलीय धरना


राकेश गिरी 
बस्ती  यूपी । बस्ती जिले की लाइफ लाइन कहे जाने  वाले अमहट पुल के टूटने से सैकड़ो गांवो के सीधा संपर्क शहर  से टूट गया । कई बार धरना प्रदर्शन के बाद भी जब पुल का निर्माण नही शुरू हुआ तो एक बार फिर से अमहट पुल के जल्द निर्माण शुरू करने को लेकर सर्वदलीय धरना आज से शुरू हो गया । छोटेसिंह के नेतृत्व में विपक्षी पार्टियों व सामाजिक संगठनों के लोगों का समर्थन धरने को मिल रहा है । वही मंच से बोलते हुए सपा के पूर्व विधायक राजमणि पांडेय ने कहा कि बीजेपी के सांसद व 5 विधायक होते हुए भी पुल का निर्माण न होना बेहद शर्म की बात है । जिला प्रशासन भी लगातार गुमराह कर रहा है । लेकिन इस बार हम आर पार की लड़ाई के लिए बैठे है ।जब तक पुल का निर्माण शुरू नही हो जाता हम सभी धरने से नही उठेंगे । 
अमहट पुल के टूटने से प्रतिदिन हजारों लोग व छात्र छात्राएं जान जोखिम में डालकर रोज नदी पार कर आते जाते है । जिससे लोंगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । 
धरने में पूर्व विधायक अम्बिका सिंह , पूर्व विधायक राजमणि पांडेय , राजाराम यादव , कामरेड के के त्रिपाठी, अभयदेव शुक्ला, धर्मवीर चौधरी ,अवनीश शुक्ला ,शिवपाल सिंह यादव वाहिनी के जिला अध्यक्ष राज कुमार यादव ,जिला पंचायत सदस्य प्रदीप गौतम ,सहित तमाम् लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे