गोरखपुर । आज सामाजिक संस्था छाया सुभाष वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यगणों द्वारा एक सराहनीय कदम उठाया गया। संस्था के सदस्यों ने गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए उचित वस्तुओ को उन तक उपलब्ध कराया एवं उन गरीब बच्चों को शिक्षा की उपयोगिता के बारे में बताया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में देवरिया बाई पास रोड तारामंडल वरदायिनी हॉस्पिटल के निकट स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के बीच पढ़ने की सामग्री बांटी एवं उन्हें संस्था के सदस्यों द्वारा बच्चो को पढ़ाया गया एवं पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पे संस्था के उपाध्यक्ष अभिजीत , उपसचिव शिवम श्रीवास्तव , जयंत श्रीवास्तव मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ