अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर । शिक्षा के क्षेत्र मे पिछड़े जनपद बलरामपुर मे मिशन शिक्षण संवाद के अन्तर्गत 203 शिक्षक बेसिक शिक्षा मे गुणात्मक सुधार के लिये कार्य कर रहे हैं। जो व्यक्तिगत व सामुदायिक सहयोग से विद्यालय को सजा सँवार रहे है । जिससे शैक्षिक स्तर भौतिक परिवेश की उपस्थिति मे सुधार हो रहा है जिसमे प्रा वा हृदयनगर के प्र अ ब्रजेश कुमार द्विवेदी तथा प्रा वि धुसाह प्रथम के सहायक अध्यापक जयशेखर गर्ग को कपिलवस्तु महोत्सव सिद्धार्थनगर मे बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा मिशन शिक्षण संवाद राज्य स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता सेमीनार मे भाग लेने का अवसर मिला है। जिले के दो नवाचारी शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र मे किये गये प्रयासों का मुख्यमन्त्री के समक्ष प्रदर्शन करेंगे । जिसके अन्तर्गत शिक्षक अपने विद्यालय मे अपनाये गये नवाचारों शैक्षिक प्रयासों का पावर प्वाइन्ट प्रजन्टेशन करेंगे जिससे बेसिक शिक्षा मे गुणात्मक सुधार लाने के लिये इनके प्रयासों को साझा किया जा सके।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ