राकेश गिरी
बस्ती । गन्ना किसानों की समस्याओं के सवाल को लेकर मंगलवार को अपना दल ‘एस’ जिलाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित 8 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से अपना दल अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि पार्टी नेताओं ने गन्ना किसानों के साथ बभनान गन्ना समिति पर धरना दिया किन्तु हर्रैया उप जिलाधिकारी या उनका कोई प्रतिनिधि ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा। कहा कि लोकतंत्र में अफसरशाही की यह मानसिकता दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी उपाध्यक्ष रामकुमार पटेल ने कहा कि इस प्रकरण को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल तक ले जाया जायेगा।
मुख्यमंत्री को भेजे 8 सूत्रीय ज्ञापन में बभनान चीनी मिल द्वारा सभी प्रजातियों के गन्ने की खरीदारी किये जाने, समान पर्ची, समान कालम की व्यवस्था किये जाने, क्रय केन्द्रों पर ढुलाई की समुचित व्यवस्था कराये जाने, गन्ना बीज के नाम से किसानों के खातों से कटौती बंद कराये जाने, चीनी मिल के प्रदूषित जल की मानक के अनुरूप व्यवस्था कराये जाने, चीनी मिल में प्रदूषणरोधी यंत्र लगवाये जाने आदि की मांग शामिल है।
जिलाधिकारी कार्यालय पर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने वालों मंे बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल, रामनयन पटेल, झिनकान चौधरी, अभिमन्यु पटेल, रमेश चन्द्र गिरी, राम प्रकाश पटेल, रमेश भारती, राजमणि पटेल, प्रमोद आर्या, आत्माराम पटेल, राकेश पटेल, देवा द्विवेदी, राकेश वर्मा, ओम नरायन पाण्डेय, सूर्य कुमार वर्मा, अब्बासअली, राहुल पटेल के साथ ही गन्ना किसान, श्रमिक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ