Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लड़की के साथ रेप करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का मुकदमा दर्ज



सुनील उपाध्याय
बस्ती:बस्ती जिले के पैकोलिया थानान्तर्गत एक लड़की के साथ रेप करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अगस्त 2010 में नशीली चाय बनाकर लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाने के आरोपी ने उसका वीडियो क्लिप्स भी बना लिया था। लड़की की शादी तय हुई तो वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगे। घर वालों को जानकारी हुई और मामला थाने पर पहुंचा। पुलिस ने दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़ित युवती वारदात के समय नाबालिग थी। 2010 में क्षेत्र के ही एक इंटर कालेज में कक्षा दस की छात्रा थी। उसके अनुसार अगस्त में परीक्षा फार्म भरने के लिए फोटो खिंचवाने और मार्कशीट की फोटो कापी कराने के लिए क्षेत्र के एक चौराहे पर स्थित स्टूडियो में गई थी। आरोप है कि दुकानदार लवकुश ने इस दौरान उसे चाय में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेसुध होने पर दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। वीडियो दिखाकर वह उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे