Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैज़ाबाद:पुलिस ने पीड़ित को भी भेजा जेल



 अमरजीत सिंह 
फैज़ाबाद: रौनाही थाना क्षेत्र की सत्ती चौरा पुलिस चौकी अंतर्गत बडागाँव में शनिवार  शाम लेन देन के विवाद में झगड़ रहे तीन लोग को आज जेल भेज दिया मामला उधारी के नामपर ठगी करने का है 
         बड़ागाँव निवासी राहुल मौर्य की दुकान से पिरखोली के धौकल पांडेय पुरवा निवासी अखिलेश पांडेय मोनू ने 6 माह पहले 28000 रूपये कीमत का इन्वर्टर वा बैटरा तथा 8400 का बर्तन खरीदा तथा कुछ सामान बाद में ले जाने को कहकर 40000 रूपये का बोगस चेक दे दिया था बैंक में चेक लगाने पर धनाभाव के कारण चेक बाउंस हो गया इस बात की लिखित शिकायत चौकी सत्ती चौरा पर की थी इस बात की सूचना पाते ही मोनू पांडेय कल शाम को राहुल की दुकान पर आया और झगड़ने लगा उधर से जा रहे चौकी इन्चार्ज सुभाष सिंह ने राहुल मौर्य मोनू पांडेय व राहुल मौर्य के पड़ोसी बलराम चौरसिया को हवालात में बंद करके आज सुबह 151में तीनो का चालान कर दिया भाजपा नेता गिरजेश त्रिपाठी ने बताया कि सत्ती चौरा के निरंकुस पुलिस कर्मियों ने राहुल मौर्य वा बलराम चौरसिया का ना तो सामान वापस दिलाया ना तो पैसा दिलाया उलटे पीड़ित को ही जेल भेज दिया इस बात की शिकायत एसएसपी फैज़ाबाद से की जायेगी ज्ञात हो कि मोनू पांडेय क्षेत्र के दर्जनों दुकानदारों से सामान ले कर बोगस चेक दे चुका है जिसकी शिकायत चौकी पर कई लोगों ने की पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे