Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फ़ैज़ाबाद:टाटा सफारी ने सायकल सवार को मारी ज़ोरदार टक्कर, मौत


अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:रूदौली कोतवाली क्षेत्र के रौज़ागॉव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनऊ की तरफ से आ रही टाटा सफारी ने साइकिल सवार को ज़ोरदार टक्कर मार कर फरार हो गई जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई जब तक लोग टक्कर की आवाज सुनकर वहा पहुचते तब तक चालक टाटा सफारी लेकर फरार हो चुका था जानकारी के अनुसार भाजपा के बूथ अध्यक्ष मनोज सिंह पुत्र स्व.राम रूप सिंह 38 सरैठा रौज़ागॉव चीनी मील से डयूटी करके अपने घर जा रहे थे मदद अली का पुरवां जो अवैध तरीके से निकलने का रास्ता बना हुआ है वहीं से अपने गांव की तरफ से मुड़ रहे थे कि लखनऊ से फ़ैज़ाबाद की तरफ जा रही टाटा सफारी ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई इसकी जानकारी जब लोगों ने डायल 100 को देनी चाही तो उनका फोन बिजी ही जा रहा था फिर मामले की जानकारी भेलसर चौकी प्रभारी और रूदौली कोतवाली को दी गई खबर मिलते ही कोतवाल जयवीर सिंह अपने दल बल के साथ पहुंच कर बॉडी को अपने कब्जे में लेकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बताते चले कि मदद अली का पुरवां चैराहे पर अवैध रूप से सड़क का डिवाइडर कटा है जहां से लोगों का आना जाना रहता है और इसी में कई लोगों की जान जा चुकी है इसके बावजूद इसको बन्द करने का कोई भी इंतजाम नही किया गया है जिससे क्षेत्र में लोगों के अंदर काफी आक्रोश है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे