Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसएसपी कार्यालय पहुंचे फरियादी ने इंस्पेक्टर के उपर घूंसा मारने का लगाया आरोप


अमरजीत सिंह 
फैज़ाबाद :पुलिस द्वारा पिटाई किये जाने की शिकायत लेकर एक युवक कुछ महिलाओं  के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा था युवक के अनुसार यहां इंस्पेक्टर ने उसके मुंह पर घूसा जड़ दिया युवक अपने परिवार के साथ कार्यालय के बाहर रोने बिलखने लगा युवक को तेज तेज रोते देखकर मीडिया व लोगो की भीड़ जमा होने लगी मामला बढ़ते देखकर सीओं सदर ने हस्तक्षेप किया सीओ सदर ने मामले में जांच के आदेश दिये है
         एसएसपी कार्यालय के सामने रोते हुए गोसाईगंज के रजपलिया निवासी पारसनाथ ने बताया कि एसडीएम के यहां बाग का बंटवारा चल रहा है जिसमें एक पक्ष ने निर्माण शुरु कराया जिस पर पहुंची पुलिस ने निर्माण रुकवाने के बजाया उसी पक्ष के लोगो की पिटाई की दी जिसकी शिकायत करने व एसएसपी कार्यालय पहुंचा था यहां शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात इंस्पेक्टर राजीव प्रताप सिंह ने उसके मुंह पर घूसा मार दिया जिससे उसके मुंह से खून आ गया
            इंस्पेक्टर राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि युवक कुछ महिलाओं के साथ कार्यालय के सामने धरने पर बैठा था उससे अंदर आकर बात करने के लिए कहा गया परन्तु गोसाईगंज पुलिस के खिलाफ कारवाई पर वह अड़ा था इसकी को लेकर बाद में वह चिल्लाने लगा युवक व उसके साथ मौजूद महिलाओं के साथ जो भी घटना घटी वह गोसाईगंज में घटी है यहां उसके साथ कुछ भी नहीं हुआ
          सीओ सदर अरविंद चैरसिया ने बताया कि गोसाईगंज में किसी जमीनी विवाद में पुलिस की टीम गयी थी जहां शांति कायम रखने के लिए एक पक्ष को हटाया गया था जिसकी शिकायत करने यह युवक यहां आया था धारा 144 लगे होने के कारण उसे उठाया जा रहा था महिलाओ को लगी चोटो और युवक को लगी चोट पर सीओ ने जांच करने की बात कही है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे