Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

निष्ठा, लगन व मेहनत से करें अपने लक्ष्य की प्राप्ति: सर्वजीत सिंह



अमरजीत सिंह 

फैजाबाद:नगर के रानी लक्ष्मीबाई बालिका विद्यालय मे समारोहपूर्वक ड्रेस वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें विद्यालय के प्रबंधक पूर्व ब्लॉक प्रमुख सर्वजीत सिंह ने बालिकाओं को ड्रेस वितरण किया श्री सिंह ने अपने हाथों से सभी  बालिकाओं को यूनिफार्म प्रदान किया।ड्रेस पाकर बालिकाओं के चेहरे खिल गए। इस अवसर पर बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने ईमानदारी व लगन से पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं आपको  निर्बाध रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी। समारोह में 100 से अधिक बालिकाओं को यूनिफार्म वितरित की गई इस अवसर पर उनके साथ हिन्दू इंटर कॉलेज रूदौली के अध्यापक आशीष शर्मा, रानी लक्ष्मीबाई विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश पांडेय, सहित शिक्षक सौरभ कुमार, देवेंद्र प्रताप सिंह, श्रीमती शकुंतला सिंह, श्री लवकुश पाठक  व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे