गोंडा। गुरुवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के गायत्री नगर स्थित आरपी आदर्श इंटर कालेज में नारी सशक्तिकरण सप्ताह के तहत पुलिस उपमहानिरीक्षक व पुलिस कप्तान ने बेटियों को उनके अधिकारों की रक्षा करने वाले कानूनों की जानकारी दी और कहा कि अब वह समय आ गया है कि पुरुष प्रधान देश मे नारी और परुष कंधा से कंधा मिला कर साथ साथ चल रहे है। डीआईजी ने बेटियां को आश्वस्त किया कि वह निडर होकर घर से निकले किसी से डरने की जरूरत नही है पुलिस हर पल उनके साथ है।
सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण को लेकर शहर से गांव तक छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा व कानून की जानकारी देने के लिए चार दिसम्बर से दस दिसम्बर तक महिला सुरक्षा सप्ताह मनाए जाने की पहल की है। इसी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को आरपी आदर्श इंटर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों ने पुलिस पाठशाला लगा कर बेटियों को समझाया कि उनके व घरेलू महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को उजागर करें जिससे उस पर अंकुश लगाया जा सके। उपमहानिरीक्षक अनिल कुमार राय ने बेटियों से मुखातिब होकर कहा कि हमे चुप्पी तोड़ना है, मौन नही रहना है, सहन नही करना और आगे बढ़ना है यह प्रत्येक बेटी को अपने मन मे ठान लेना चाहिए तभी बेटियां सुरक्षित रह पाएंगी।
पुलिस कप्तान उमेश कुमार सिंह ने छात्राओं को बताया कि धन के रूप में लक्ष्मी, शक्ति के रूप में दुर्गा, ज्ञान के रूप में सरस्वती मानी जाती हैं जो एक नारी के रुप मे विद्दमान है इसलिए नारी के कई रूप है यह हर व्यक्ति को समझना चाहिए। नारी को जिस रूप में देखेंगे वही रूप सामने दिखेगा। हमारे समाज मे नारी का दर्जा उच्च माना जाता है कुछ बैड एलिमेंट समाज मे हैं जिनको सही रास्ते पर लाने के लिए पुलिस महकमा है। कप्तान ने बेटियों को निडर होकर पुलिस के हेल्प लाइनों पर सूचना दें उनकी सूचना को गोपनीय रखा जाएगा और गलत लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई भी की जाएगी।
कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा सुरक्षा के लिए तमाम हेल्प लाइन चलाई गई है। बताया कि छात्राओं को वूमेन पावर लाइन को 1090 सेवा, डायल 100, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 व जीवन ज्योति 181 नंबरों की विस्तार से जानकारी दी।
इससे पहले उपमहानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से सरस्वती के चित्र पर पुष्प चढ़कर दीप प्रज्वलित किया। विद्यालय की छात्रा प्रिया पांडेय, सृष्टि शुक्ला, नेहा सिंह, नंदिनी तिवारी ने सरस्वती गीत व स्वागत गीत प्रस्तुति किया।
वृजराज माली ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा प्रधानचार्य डा. एसके सिंह ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर लल्लू सिंह, श्रवण सिंह, कुलदीप उपाध्याय, अनिल सिंह, दीपका, उर्मिला प्रजापति, वेवी, डा. रेनू सिंह आदि मौजूद रहीं।
मसकनवा में भी महिलाओं को किया जागरूक
महिला सशक्तिकरण की नयी पहल करते हुये पुलिस ने नारी सुरक्षा सप्ताह के मद्देनजर बेटियों व महिलाओं को जागरूक करने के लिए नया कदम उठाया है। एस ओ शैलेश सिंह के नेतृत्व में शीतलगंज के फुटहिया चौराहे पर गोष्ठी कर महिलाओं को जागरूक किया। एस ओ ने 100 व 1090 महिला हेल्पलाइन की ग्रामीण महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला हिंसा को रोकने के लिए यह एक सशक्त माध्यम है।उन्होंने महिलाओं को नये नियमों व पुलिस द्वारा जारी सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी महिला को किसी भी तरह की किसी से कोई शिकायत हो, कोई परेशान करता हो, छेड़छाड़ की शिकायत हो तो इसी नम्बर पर तत्काल नि:शुल्क अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। शिकायत करने वाली महिला की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखा जायेगा। महिला को थाने या पुलिस चौकी जाने की कोई जरूरत नहीं है। तत्काल उसकी सहायता के लिए पुलिस तत्पर रहेगी।उन्होंने कहा कि महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। चौकी प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं व बेटियों को अब किसी से डरने की जरूरत नहीं है। महिला प्रधान किरन वर्मा व सावित्री देवी ने महिलाओं में बदले पुलिस की कार्यशैली पर लोगों को भरोसा दिलाया। माधुरी देवी, श्रीमती देवी, शोभा वती, सीता पती, संगीता, सुषमा देवी, राधेश्याम वर्मा, दुर्गा वर्मा, बलराम, दुखराम, भगौती, पंचम, इश्तियाक अहमद, राम अभिलाक, मानिक राम, उमां कान्त, मुबारक हुसैन, संजय सिंह, राधेरमण चौबे सहित अनेक लोग रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ