सुनील गिरी
हापुड़। मंगलवार को नगर पालिका स्थित धरना स्थल पर वाल्मीकी समाज के लोग एक जुट हुऐ उनहोने फ़िल्म अभिनेता सलमान खान व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा वाल्मीकि समाज के लोगो के लिए प्रतिबंधित शब्द का इस्तेमाल करने के विरोध में नारे बाजी कर आक्रोश जताया । वाल्मीकि समाज के लोगों ने सलमान खान व शिल्पा शेट्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिये एसडीएम व एसपी से मिले। बाद मे वाल्मीकि समाज के लोगो ने अतरपुरा चौक पर नारे बाजी कर अभिनेता सलमान खान का पुतला भी फूंका। भाजपा नेता मनोज वाल्मीकी ने बताया गया की टीवी चैनल पर अपने अलग अलग दिये इंटरव्यू में बॉलीवुड अभिनेता व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा प्रतिबंधित शब्द का इस्तेमाल वाल्मीकि जाती के लोगो के लिए किया हैं जिससे वाल्मीकि समाज व हमारी भावनाओं को ठेस लगी हैं। इन दोनों ने टीवी शो में वाल्मीकि जाति के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया हैं और इन्होंने समाज को जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया । जिसके विरोध में वाल्मीकि समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में दोनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुकदमा दर्ज करने के लिए एसडीएम व एसपी को ज्ञापन सौपा। इस दौरान ललित उटवाल, भगत सिह, मंगत सिह, दिनेश चडडा, रतन लाल पार्चा, विशाल उटवाल, जस्सा सिह, विकाश, महेश, ब्रहमदत्त, प्रवीन आदि लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ