सुनील गिरी
हापुड़। थाना बहादुरगढ क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की से गैंगरेप की जांच पुलिस द्वारा ठीक से न करने और आरोपियों से मिलकर पीड़िता के बयान दर्ज न करने व पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के सामने करने की मांग को लेकर पीड़िता के परिजन एसपी से मिले। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उनकी नाबलिक लड़की के साथ गैंग रेप की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी । जबकी आरोपियों को मौके से पकड़कर पुलिस को सौप दिया था जिसके बाद भी पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज नही कर रही और आरोपियों से साठगांठ कर पीड़िता को थाने के चक्कर कटवा रही हैं पुलिस से इस रवैये से परेशान नाबलिक लडकी के परिजनों ने एसपी से गुहार लगाते हुए गैंगरेप की जांच महिला दरोगा कराने और पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के सामने कराने की मांग की।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ