राकेश गिरी
बस्ती । मछुआरा प्रकोष्ठ और जलांचल प्रगति पथ की ओर से मंगलवार को प्रेस क्लब में नगर पालिका परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा का स्वागत कर समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा गया। मांग किया गया कि निषादराज ‘गुह्य’ की शहर के किसी प्रमुख चौराहे पर प्रतिमा स्थापित कर निषाद बस्तियों को मलिन बस्ती में शामिल किया जाय।
जलांचल प्रगति पथ अध्यक्ष रामलगन उर्फ पल्लू निषाद ने कहा कि निषाद समाज गरीब भले हो किन्तु उसकी वफादारी पर संदेह नहीं किया जा सकता। मांग किया कि शहरी क्षेत्र के निषाद बस्तियों में सड़क, बिजली, पेयजल और शुलभ शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाय।
पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने ज्ञापन लेते हुये कहा कि जो सुझाव प्राप्त हुये है उसे बोर्ड की बैठक में रखा जायेगा। प्रयास होगा कि विन्दुवार समस्याओं का प्रभावी ढंग से निस्तारण हो। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पुष्कर मिश्र ने निषाद समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि शहर स्वस्थ, सुन्दर, सुशील बनेें इसके लिये सामूहिक प्रयास की जरूरत है। सबको अपनी भागीदारी निभानी होगी।
कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष रूपम मिश्रा को पुष्प गुच्छ और बुके देकर सम्मानित किया गया।
प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम को मछुआरा प्रकोष्ठ संयोजक अमर कुमार निषाद, रामवृक्ष निषाद, रामकेवल, रामनयन, जय प्रकाश, शत्रुघ्न निषाद आदि ने सम्बोधित करते हुये समस्याओं को बिन्दुवार रखते हुये समाधान का आग्रह किया। संचालन करते हुये इ. राजबहादुर निषाद ने अनेक महत्वपूर्ण विन्दुओं पर ध्यानाकर्षण किया।
कार्यक्रम में शिवांशु मिश्र, कबीर तिवारी, सच्चिदानन्द, अजय तिवारी के साथ ही विनोद, धर्मेन्द्र, बब्बनलाल साहनी, कैलाश, अवधेश, बब्लू, राम दिनेश, राजेश, दिनेश, प्रभात, हरिराम, सुरेश, सोमनाथ के साथ ही समाज के विभिन्न वर्ग और निषाद समाज के लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ