Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हापुड़:वाल्मीकि समाज के लोगो ने सौपा ज्ञापन


सुनील गिरी 
हापुड़।फ़िल्म अभिनेता सलमान खान व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा वाल्मीकि समाज के के लोगो के लिए  प्रतिबंधित शब्द का इस्तेमाल करने के विरोध में वाल्मीकि जाति के लोगों सलमान खान व शिल्पा शेट्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिये एसडीएम व एसपी को ज्ञापन सौपा।
वाल्मीकि समाज के लोगो ने बताया टीवी चैनल पर अपने अलग अलग दिये इंटरव्यू में बॉलीवुड अभिनेता व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा प्रतिबंधित शब्द का इस्तेमाल वाल्मीकि जाती के लोगो के लिए किया हैं जिससे  वाल्मीकि समाज व हमारी भावनाओं को ठेस लगी हैं।इन दोनों ने टीवी शो में वाल्मीकि जाति के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया हैं और इन्होंने समाज को जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया ।जिसके विरोध में वाल्मीकि समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में दोनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुकदमा दर्ज करने के लिए एसडीएम व एसपी को ज्ञापन सौपा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे