शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । नगर के कटरा रोड फुलवारी स्थित बीएसएस एकेडमी में बड़े दिन के उपलक्ष्य में क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन किया ।इस मौके पर प्रबंधक विनोद कुमार सिंह बच्चों द्वारा परेड की सलामी लेते कार्यक्रम का आगाज किया गया।इसके पश्चात बच्चों ने "मेरी क्रिसमस" गीत के साथ विविध कार्यक्रम डांस आदि प्रस्तुत किया ।
बच्चो ने आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सेदारी निभाई जिसमे- लेमन रेस ,शूज रेस, जलेबी रेस, दौड़ ,कबड्डी ,खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । विद्यालय के छोटे बच्चों ने सेंटाक्लाज बनकर कर सभी विद्यार्थियों को बिस्कुट, नमकीन, के साथ गिफ्ट पैक का वितरण किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश पांडेय,श्रीमती नीलम शर्मा, श्रीमती मंजू मिश्रा ,शिव शंकर समेत आदि शिक्षिक - शिक्षिकाए शामिल रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ