शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । तुलसी पब्लिक स्कूल रेडिगारापुर में पं शिवांग पाण्डेय की अध्यक्षता में महामना पं मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गयी। इस मौके पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गये । ब्रह्मदेव समाज के ज़िला उपाध्यक्ष पं राहुल पांडेय ने पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान के बारे में बताया । पं शिवांग पाण्डेय ब्रह्मदेव समाज प्रभारी उत्तर प्रदेश ने मालवीय जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए स्वतंत्रता एवम शिक्षा के दिए गये योगदान को प्रेरणा श्रोत बताया,। इस मौके पर अवनीश दूबे, शिवबाबु पाण्डेय, महर्षि पाण्डेय, हरिकेश, नीरज, अनिल तिवारी, जय भगवान मिश्र, अरुण पांडेय, राम सेवक पाण्डेय, छाया पाण्डेय, सीमा पांडेय, मिथलेश पाण्डेय, लक्ष्मी, प्रभाकर तिवारी, पायल दूबे आदि उपस्थिति रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ