Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वारदात!गोलियों की तड़-तड़ाहट से फिर थर्राया अखण्डनगर बेख़ौफ बदमाशों ने की हत्या


खुर्शीद खान
अखण्डनगर,सुलतानपुर।थाना क्षेत्र के राहुल नगर बाजार में डीजल पेटी डीलर की उसी की दुकान में सोमवार की देर शाम चार सशस्त्र बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।उधर, घटनास्थल पर पहुंची डायल 100 की एक जीप को आक्रोशित लोगों ने आग के हवाले कर दिया
आगे पढ़ें पूरा मामला
अखण्डनगर थाना क्षेत्र के राहुलनगर बाजार में बगल के गांव ताजुद्दीनपुर निवासी  गौरव सिंह (25) पुत्र स्व. संजय सिंह की दुकान है। वे यहां पर लाइसेंससी डीजल पेटी डीलर थे। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार सोमवार की देर शाम दो बाइक पर सवार चार लोग गौरव की दुकान में आए और अंदर चले गए।
उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गौरव को मौत के घाट उतार दिया और वहां से फरार हो गए। वारदात के बाद बाजार में दुकानों के शटर गिर गए। वारदात की जानकारी होने पर बाजार में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
सीओ कादीपुर बोले
सीओ कादीपुर देवी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि राहुलनगर बाजार में व्यापारी की गोली मारकर हत्या की जानकारी मिली है। अभी हमलावरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है।आक्रोश को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे